धारी । धारी क्षेत्र के भालुगाड़ जल प्रपात् समिति ने को वृक्षा रोपड़ कार्यक्रम अध्यक्ष रजेंद्र सिंह बिष्ट है अध्यक्षता मे किया गया । ग्राम गजार बुरासी चौखुटा के ग्राम से महिला समूह की महिलाओ ने वृक्षा रोपड़ मे प्रति भाग किया । वृक्षा रोपड़ मे बाज बुरास अखरोट, पांगर , आदि फलदार व पौधे लगाए गये । भालु गाड़ समिति के अध्यक्ष ने इन पेड़ो के महत्व बारे मे जानकारी दी । इस मौके पर कोषाध्यक्ष हरेंद्र सिंह , सचिव पुरन् सिंह , प्रबंधक भवान सिंह , हरेंद्र सिंह पान सिंह , जीवन्ति बिष्ट, सुरेंद्र सिंह , गंगा जोशी महिला स्वयं सहायता समूह की महिला व ब्वसाय बंधु उपस्थित रहे । वही दूसरी तरफ ओखलाकांडा ब्लॉक के बहुधेशिय साधन सहकारी समिति मे अध्यक्ष गणेश कुलोरा की अध्यक्षता मे पौधे रोपड़ किये गये । जिसमे तेज पत्ता , दाल चीनी ,के पौधे लगाए गये । अध्यक्ष ने हर्बल खेती के बारे मे लोगो को जानकारी दी कहा कि एक पेड़ लगाकर फोटो खिचााने से कोई फायदा नही है सभी लोगो को पेड़ लगाने चाहिए अक्सर अधिकरी लोग एक पेड़ लगाकर फोटो खिचाते है और उसके बाद भूल जाते उस पेड़ की देखरेख करना । ऐसे पेड़ लगाकर कोई फायदा नही है एक आदमी पेड़ लगाता है बाकी लोग पीछे से फोटो खिचाने के लिए खड़े हो जाते है ऐसे कोई फायदा नही है सभी को पेड़ लगाने चाहिए व दो पांच साल तक इन पेड़ो की देखरेख करनी चाहिए। इस दौरान कपिल गुप्ता , गिरीश मेलकानी , चंदन मेलकानी , झंग राम , मुन्ना बोरा, सतपाल बिष्ट, आदि लोग मौजूद रहे ।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

