बीच सड़क अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, हायर सेंटर रेफर

ख़बर शेयर करें

सुयालबाड़ी के पास बाइक रपटने से तीन व्यक्ति घायल प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर।

आज दिनांक 31/8/2023 को सुयालबाड़ी के पास एक मोटरसाइकिल रपटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें सवार तीन व्यक्ति सागर बिष्ट पुत्र चंदन सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम भातलिया मुक्तेश्वर,
विक्रम डंगवाल पुत्र नारायण सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी भटलिया मुक्तेश्वर,
हरीश डंगवाल पुत्र भवान सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी सुमक्या मुक्तेश्वर जिला नैनीताल गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें राहगीर साइंटिस्ट डॉक्टर निर्मल सिंह ICR अल्मोड़ा द्वारा अपने निजी वाहन से गर्म पानी अस्पताल में लाया गया जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया जा रहा है परिजनों को सुचित कर दिया है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page