भवाली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर सेनिटोरियम में बाटे फल

ख़बर शेयर करें

भवाली। बुधवार को महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट के नेतृत्व कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिन धूम धाम से मनाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेनिटोरियम टीवी हॉस्पिटल में मरीजों को फल, जूस वितरण किया। राहुल गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष अफसर अली ने कहा कि पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रही है। उनके जन्मदिन पर फल जूस वितरण कर उनकी लंबी आयु की कामना की गई। कहा कि वायनाड और रायबरेली सीट जितने पर बधाई व शुभकामनाएं दी। इस दौरान महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट, यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष अफसर अली, हरेंद्र आर्य, पुष्पेश पाण्डे, धनी दुम्का, जया कपिल, लोकेश जोशी, दयाल आर्या आदि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page