भवाली। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ रमेश कुमार को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने पदभार ग्रहण कर लिया है। स्वास्थ्य कर्मियों ने उनका स्वागत किया। डॉ रमेश कुमार ने कहा कि सप्ताह में तीन दिन सोमवार बुधवार और शुक्रवार को एक्सरे किये जा रहे हैं। वही महिने में दो दिन माह के दूसरे व अंतिम दिन अल्ट्रासाउंड की सुविधा दी जा रही है। हर दिन 150 से अधिक मरीज उपचार के लिए अस्पताल पहुँच रहे हैं। नए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेश कुमार ने कहा कि अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ कर्मियों की सुविधा पर भी विशेष ख्याल रखा जाएगा। भवाली व आस पास के क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराना उनकी प्राथमिकता में शामिल है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

