सातताल में क्रिकेटर मोहम्मद समी के कोच बदरुद्दीन ने बच्चों को किया सम्मानित

ख़बर शेयर करें

भवाली। सातताल के वाईएमसीए यंग मैन क्रिश्चन एसोसिएशन ने एडवेंचर कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। मंगलवार को मुरादाबाद और एसडी स्ट्राइक के बीच 20 ओवरों का मैच खेला गया। जिसमें मुरादाबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर 8 विकेट खोकर 190 रन बनाये। मुरादाबाद के कृष्णा यादव ने 55 गेंदों में 87 रन बनाए। एसडी स्ट्राइक के कपिलान्स ने बल्लेबाजी कर 50 गेंदों में 40 रन बनाए। 5 विकेट आउट कर मुरादाबाद ने 50 रन से मैच अपने नाम किया। क्रिकेटर मो समी के कोच बदरुद्दीन ने कपिलान्स को फाइटर ऑफ दा मैच और कृष्णा यादव को मेन आफ दा मैच मैच देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पहाड़ के बच्चों में टूट कर प्रतिभा भरी है, जिसे निखारने की जरूरत है। बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रतियोगिताए करना जरूरी होता है। कहा वह अपनी मुरादाबाद।की टीम लेकर सातताल आये थे।
कहा पिछले 25 सालों क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। दिल्ली उत्तर प्रदेश पश्चिम बंगाल आदि राज्यो से टीमें पहुचती है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  हनुमान अंश पार्ट-2 में दिखेगी कैंची धाम की दिव्यता,निर्माता अनुप्रिया नागर ने भवाली क्लार्क होटल में किया स्टे, की सराहना
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page