बाबा नीब करौरी वृद्धआश्रम में श्री आनंद आश्रम ने पौंधारोपण किया

ख़बर शेयर करें

शनिवार को बाबा नीब करौरी वृद्धआश्रम में संस्था श्री आनंद आश्रम द्वारा पौंधा रोपण किया गया। वन क्षेत्राधिकारी और संस्था के पर्यावरण सलाहकार श्री मदन सिंह बिष्ट जी द्वारा पौधे और वृक्ष प्रदान किये गए। संस्था की अध्यक्ष कनक चंद द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम श्री मदन सिंह जी के सहयोग से आयोजित किया गया। बेलपत्री, गुड़हल,नीबू, गुलाब , नीम, कनेर और चम्पा के पौधे लगाए गए।
वृक्षारोपण में विश्व हिंदू परिषद नैनीताल के विभाग संगठन मंत्री श्री उमाकांत जी, हल्द्वानी नगर के नगर संगठन मंत्री श्री भानु जोशी जी, बाबा महाराज जी के परम् भक्त और शक्ति कपूर फैन श्री हरीश भारद्वाज जी, संस्था के सदस्य श्री उमेश पवार जी, पूर्व सैनिक श्री के एन जोशी जी, भावना बिष्ट , आश्रम स्टाफ और बुज़ुर्गजन ने सहयोग किया। कनक चंद ने सबका धन्यवाद किया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page