आयुष्मान कार्ड से प्राइवेट अस्पतालों में निःशुल्क होगा डेंगू का इलाज

ख़बर शेयर करें

देहरादून। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में डेंगू मरीज को प्लेटलेट्स की जरूरत पड़ने पर हायर सेंटर एयर लिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में डेंगू का समूचा इलाज निशुल्क कर दिया गया है। प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों को आयुष्मान योजना के तहत निशुल्क इलाज की सुविधा दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ में अराजकतत्वों ने पॉइजन डालकर मार डालीं दो हजार मछलियां

मानसून सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल में कांग्रेस विधायक पूरन कापड़ी ने अल्पसूचित प्रश्न के रूप में राज्य में बढ़ते डेंगू संक्रमण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य में डेंगू संक्रमण ने विकराल रूप धारण कर लिया है और सरकार के इंतजाम पर्याप्त नहीं हैं। उन्होंने पूछा कि सरकार ने डेंगू से निपटने के लिए कितना बजट रखा है।

जबाव में स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि डेंगू संक्रमण पूरी तरह नियंत्रण में है। लेकिन अभी इसके बढ़ने का खतरा है। उन्होंने कहा कि राज्य में अभी तक कुल 911 डेंगू मरीज मिले हैं। जिसमें से 713 ठीक हो चुके हैं। राज्य मरीजों के लिए 2017 बेड आरक्षित किए गए हैं। सीएमओ को 20 लाख तक की दवा खरीदने का अधिकार दिया गया है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह, वीरेंद्र कुमार के साथ ही भाजपा विधायक विनोद चमोली ने डेंगू से जुड़े प्रश्न उठाए । चमोली ने कहा कि जिन अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत इलाज नहीं होता वहां मरीजों को कैसे डेंगू का निशुल्क इलाज मिलेगा। इसके जबाव में रावत ने बताया कि ऐसे अस्पतालों में भर्ती मरीज 108 या

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

104 हेल्पलाइन पर फोन कर सकते हैं।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page