भवाली सीएचसी में आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले का मरीजों ने उठाया लाभ

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। सीएमओ भागीदारी जोशी, पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया। 232 मरीजो ने स्वास्थ्य मेले का लाभ उठाया। दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रो से आकर लोगो ने विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लेकर मेले का लाभ उठाया।
सीएमओ भागीरथी जोशी ने कहा कि आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले भविष्य में भी लगाए जाएंगे। भवाली सीएचसी में 232 लोगो की जांच की गई। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने मरीजों का उपचार कर परामर्श दिया है। एसोसिएट प्रो परमजीत सिंह ने बताया कि मेले में नेत्र रोग, ईएनटी, स्त्री रोग, चर्म रोग, अस्थि रोग, जर्नल सर्जरी, एनेस्थीसिया, मानसिक रोग के डॉक्टर मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य मेले का मरीजो ने लाभ उठाया। मरीजो को निःशुल्क दवा वितरण की गई। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम का सराहनीय कार्य रहा। इस दौरान डॉ शैलजा कापरी, डॉ रिचा गर्ग, डॉ जूही, डॉ अजय कुमार, डॉ सोनिया नवाज, डॉ अजय कामथ, डॉ आकांक्षा बनकोटी, डॉ अशोक कुमार, डॉ युवराज पंत, डॉ दर्शना गैंडा, डॉ अनुष्का सामन्त, डॉ अनिल कुमार, फार्मासिस्ट सी एम जोशी, सागर पंत रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page