वन्यजीव संरक्षण को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूक

ख़बर शेयर करें

भवाली। वन्य प्राणी सप्ताह के तहत जीबी पंत इंटर कॉलेज भवाली में वन्यजीव संरक्षण एवं मानव-वन्यजीव सहअस्तित्व को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वन विभाग भवाली की टीम ने छात्र-छात्राओं को स्थानीय क्षेत्र में पाए जाने वाले वन्यजीवों, उनके संरक्षण, कानूनी प्रावधानों और मानव-वन्यजीव संघर्ष से बचाव के उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम में वन दरोगा भास्कर नैनवाल, वन बीट अधिकारी शेखर पलड़िया, ज्योति, लोकेश कुमार सहित वन कर्मियों ने विद्यार्थियों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि वन्यजीव और वन पारिस्थितिकी तंत्र प्राकृतिक संतुलन के महत्वपूर्ण घटक हैं। इनके संरक्षण में समाज के साथ ही युवा पीढ़ी की भूमिका भी अहम है।
वन विभाग की टीम ने विद्यार्थियों से वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने की अपील की। साथ ही किसी वन्यजीव के दिखाई देने पर उसके नजदीक नहीं जाने और तत्काल वन विभाग को सूचना देने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने वन्यजीव संरक्षण से जुड़े विषयों में रुचि दिखाई। विद्यालय परिवार ने वन विभाग की टीम का आभार जताते हुए जागरूकता कार्यक्रम को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page