रामगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

ख़बर शेयर करें

भवाली। रामगढ़ में उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। माननीय जिला न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल श्रीमती बीनू गुलयानी के निर्देशन पर पीएलवी धीरज कुमार शर्मा के द्वारा रामगढ़ के उमागढ चाय बगीचा मे विधिक साक्षरता एवं कार्यक्रम के जरिये ग्रामीणों को जागरूक किया। नालसा के आँनलाईन र्पोटल ,सालसा कानूनी सहायता सूचना प्रणाली व नालसा के टोल फ्री नंबर 15100 के विषय मे लोगो को जागरूक किया। ग्रामीणों को बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गरीब और असहाय लोगों को कानूनी रूप से सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने में भी मदद करता है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page