ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ख़बर शेयर करें

भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल के कॉलेज ऑफ फार्मेसी द्वारा विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस 2026 के अवसर पर “ए हैप्पी माउथ इज़ ए हैप्पी लाइफ” थीम के अंतर्गत एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को मौखिक स्वच्छता के महत्व तथा उसके समग्र स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव के प्रति जागरूक करना रहा।

इस अवसर पर कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) भीमताल के सहयोग से रामलीला मैदान, ब्लॉक रोड, मल्लीताल, भीमताल में मौखिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में उपस्थित लोगों को दंत रोगों के प्रारंभिक लक्षणों, सही मौखिक स्वच्छता के उपायों तथा समय पर उपचार के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही आमजन के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। इस पहल के माध्यम से विशेष रूप से उन लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई गईं, जिन्हें दंत चिकित्सा सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध नहीं हो पाती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद::रामगढ़ में अनियंत्रित होकर खाई में गिरा टैंपो ट्रैवलर

शिविर के सफल संचालन में सीएचसी भीमताल की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस दौरान डॉ. बलराज कौर (मेडिकल ऑफिसर) एवं सुश्री सिमरन (स्टाफ नर्स) की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही।

यह भी पढ़ें 👉  पांच साल से मांग फिर भी नहीं सुन रहा शासन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने बांधा काला फीता,जताया विरोध

कार्यक्रम के अंतर्गत एक ऑनलाइन विशेषज्ञ सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रख्यात दंत चिकित्सक एवं पेलिएटिव केयर विशेषज्ञ डॉ. गीतिका गंगोला ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने मौखिक स्वास्थ्य की देखभाल, रोगों की प्रारंभिक पहचान तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर विस्तार से जानकारी साझा की। सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और दंत चिकित्सा से जुड़े विभिन्न प्रश्नों के समाधान प्राप्त किए।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद::रामगढ़ में अनियंत्रित होकर खाई में गिरा टैंपो ट्रैवलर

कार्यक्रम में संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जो संस्थान की सामाजिक जिम्मेदारी एवं स्वास्थ्य जागरूकता के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page