भवाली। अल्मोड़ा भवाली हाइवे स्थित निगलाट आगनबाड़ी केंद्र में डायरिया से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। आगनबाड़ी कार्यकर्ता हंसा मेहरा ने बच्चों व स्थानीय लोगो को डायरिया से बचाव के लिए साफ सफाई व खान पान को लेकर जानकारी दी। वही मिशन शक्ति के अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम कर बचचियो को हर क्षेत्र में आगे बढाने को लेकर जागरूक किया। उन्होंने बताया कि अभियान 31 अगस्त तक अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान हंसा मेहरा, गीता मेहरा,खष्टी, ज्योति आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

