भवाली। नगर में पेयजल समस्या को देखते हुए जन संस्थान ने टैंकरों को भरने के लिए व्यवस्था बनाई है। जन संस्थान एई रवि डोभाल ने कहा कि वर्तमान में बारिश नही होने से पाँचो ट्यूबेलो का पानी का लेवल कम हो गया है। जिससे लोगो को टैंकरों के माध्यम से पानी देने में परेशानी हो रही है। जिसके लिए नई व्यवस्था के तहत भीमताल पम्प से टैंकरों को पानी दबने की व्यवस्था बनाइ है। कहा कि नगर के वार्डो में कम पानी होने से एक समय मुश्किल से पानी दिया जा रहा है। ऐसे में टैंकरों को भरने से समस्या बढ़ रही है। टैंकर भरे गए तो जनता को पानी नहीं दिया जा सकेगा। उन्होंने खास कि जिसको भी टैंकरों से पानी चाहिए वह भीमताल पम्प से भरवा सकते हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

