भवाली में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन

ख़बर शेयर करें

भवाली। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस सप्ताह के अवसर पर सोमवार को नगर पालिका सभागार में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन मण्डल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री पुष्कर जोशी एवं जिला उपाध्यक्ष प्रगति जैन ने। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा पदाधिकारियों द्वारा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट एवं हल्द्वानी मेयर गजराज सिंह बिष्ट को स्मृति चिन्ह भेंट कर की गई। इसके पश्चात वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। सम्मेलन में वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके राष्ट्रहित में किए गए कार्यों, सरल जीवनशैली, दूरदर्शी सोच और सुशासन को विस्तार से याद किया। वक्ताओं ने कहा कि अटल जी का जीवन आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा एवं विभिन्न मंडलों के पदाधिकारियों सहित विधानसभा नैनीताल के सभी पांचों मंडलों के पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग कर अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। सम्मेलन का समापन राष्ट्र निर्माण में अटल जी के आदर्शों को आत्मसात करने के संकल्प के साथ किया गया।
इस दौरान मुख्य रूप से विधायक सरिता आर्या, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट, मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, प्रभारी रघुवर दत्त जोशी, दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्या, जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया, मंडल अध्यक्ष ग्रामीण सुरेश चंद्र उप्रेती, मंडल अध्यक्ष नैनीताल नितिन कार्की, मंडल अध्यक्ष गरमपानी नीरज बिष्ट, पंकज अद्वेती, बालम सिंह मेहरा, राजेंद्र प्रसाद कपिल, वर्षा, पवन भाकुनी, जुगल मठपाल, सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page