खुली बैठक में राशन कार्ड, पेयजल समस्या का मुद्दा उठा

ख़बर शेयर करें

धारी। क्षेत्र के ग्राम सभा लड़फोड़ा पदमपुरी मे कुमाऊ आयुक्त के निर्देश पर मुख्य अभियंता सिचाई विभाग द्वारा बैठक की गई । जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान दीपा बिष्ट ने की । बैठक मे ग्राम पंचायत अधिकारी मुकुल पांडे ने ग्रामीणों को राशन कार्ड व अन्य विभागीय जानकारी दी । बैठक मे ग्राम प्रधान ने अधिकरियों को समस्याओ से अवगत कराया कहा कि ग्राम सभा लड़फोड़ा मे सबसे ज्यादा समस्या पेयजल कि बनी रहती है व दूसरा बिजली के पोल लकड़ी के है जो कि अब बहुत खराब हो गये है जिनको बदलना चाहिए । तथा पंचायत भवन के मरम्मत कि मांग कि । साथ हि बैठक मे जल सस्थान विभाग ,व बिजली विभाग ,वन विभाग नही आने से नाराजगी ब्यक्त कि । इस दौरान मुकुल पांडे ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान दीपा बिष्ट , राजस्व उप निरीक्षक प्रकाश सैनी आदि लोग मौजूद रहे ।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page