कैची में भजन संध्या में अन्तराष्ट्रीय कलाकारों ने बाँधा समा,

ख़बर शेयर करें

-बाबा के जयकारों से गुंजायमान रहा क्षेत्र

कैची धाम नीब करौली बाबा मंदिर स्थित पार्किंग में मंगलवार को देर शाम बालाजी संकीर्तन की ओर से भव्य भजन संकीर्तन संध्या का आयोजन किया गया। कैची मन्दिर समिति प्रबंधक विनोद जोशी ने दीप प्रज्वलित कर भजन संध्या शुभारंभ की। दूर दराज से आये भक्त भजनों में झूमते रहे। क्षेत्र नीब करौली महाराज के जयकारों से गुंजायमान रहा। अन्तराष्ट्रीय भजन प्रवाहक सुनील गौतम, बॉलीवुड सीने कलाकार श्याम सोनी सुंदर भजनो से समा बांधा। आना ओ आना हनुमान हमारे संकर्तन में, हनुमान जी हनुमान जी दया भक्तों पर करना हनुमान जी सहित सैकड़ों भजन गाये। कार्यक्रम संयोजन कुंन्दन चिलवाल, सोभन सिंह बिष्ट ने बताया कि अंतराष्ट्रीय कलाकारों ने हनुमान भजन गाकर सबका मन मोह लिया। हरियाणा, दिल्ली, पंजाब सहित देश के अन्य राज्यो से आये श्रद्धालुओ ने संकीर्तन में आनंद लिया। इस दौरान विधायक सरिता आर्या, ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया, मीना बिष्ट, शिप्रा जोशी, राकेश कपिल, दीवान मेहरा, दीपक रैकवाल आदि रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा देवगुरु पर्वत पर विराजमान है देवगुरु बृहस्पति की तपोस्थली, श्रद्धालुओं की हर मनोकामना होती है पूर्ण
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page