रात 9 बजे बाद काठगोदाम रानीबाग मोटर मार्ग में नहीं चलेंगे वाहन, देखकर निकलें

ख़बर शेयर करें

काठगोदाम रानीबाग मार्ग में आज से 25 अक्तूबर तक रात 9 बजे से सुबह 5 बजे के बीच वाहनों का आगमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इसका कारण काठगोदाम रानीबाग के बीच दो किलोमीटर सड़क में डामरीकरण का होना है। नैनीताल पुलिस ने सहयोग की अपील की है। पुलिस ने आदेश जारी करते हुए आम जनता से असुविधा के लिए खेद जताया है। पुलिस ने लोगों से अपनी यात्रा इस मार्ग पर सुबह 5 से रात 9 बजे के बीच पूरी करने को कहा है। पुलिस के मुताबिक 26 अक्टूबर से नियमित पूर्व की तरह यहां से वाहनों की आवाजाही हो सकेगी।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  हनुमान अंश पार्ट-2 में दिखेगी कैंची धाम की दिव्यता,निर्माता अनुप्रिया नागर ने भवाली क्लार्क होटल में किया स्टे, की सराहना
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page