भवाली। रविवार को प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का भीमताल विधानसभा प्रभारी भुवन तिवारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्हें फूलमालाएं पहनाईं तथा नीब करोरी बाबा की प्रतिमा भेंट की गई। स्वागत समारोह के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद”, “हरीश रावत जिंदाबाद” और “नीब करोरी बाबा की जय” के नारों से वातावरण को गूंजायमान कर दिया।इस अवसर पर हरीश रावत ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने और जनता के मुद्दों के लिए संघर्ष जारी रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रधान पति पवन कुमार, विक्रम तिवारी आदि लोग रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

