विधानसभा सह संयोजक का व्हाट्सएप अकाउंट हैक, ग्रुपों में भेजे जा रहे गलत संदेश
भवाली। बीती रात विधानसभा सह संयोजक नीरज रावत का व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है। अकाउंट हैक होने के बाद उनके व्हाट्सएप से जुड़े विभिन्न ग्रुपों में गलत फोटो और संदेश भेजे जा रहे हैं। इससे लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है।
नीरज रावत ने लोगों से अपील की है कि उनके नंबर से भेजे जा रहे किसी भी आपत्तिजनक फोटो, संदेश या अन्य सामग्री पर ध्यान न दें और किसी तरह की अफवाह पर विश्वास न करें। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को दी जा रही है और अकाउंट को सुरक्षित कराने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि उनके नाम से आने वाले संदिग्ध संदेशों को आगे प्रसारित न करें।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

