भवाली। पहली बर्फबारी होते ही रामगढ़ और मुक्तेश्वर क्षेत्र सैलानियों से गुलजार हो गया। बर्फ की सफेद चादर से ढकी पहाड़ियों और ठंडे मौसम का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहाड़ों की ओर पहुँचे। बर्फबारी के बीच सैलानियों ने प्राकृतिक नजारों की तस्वीरें लीं और परिवार व दोस्तों के साथ मौसम का भरपूर लुत्फ उठाया। पर्यटकों की आमद से स्थानीय होटलों, होमस्टे और कारोबारियों में उत्साह देखने को मिला। होटल संचालकों के अनुसार अचानक बढ़ी भीड़ से बुकिंग में इजाफा हुआ है। वहीं प्रशासन ने यात्रियों से मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने और वाहन चलाते समय सतर्क रहने की अपील की है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

