झमाझम बारिश के चलते जगह जगह गिरे पत्थर, तालाब में तब्दील हुवी सड़के

ख़बर शेयर करें

गरमपानी- लम्बे समय के इंतजार के बाद आज बेतालघाट ब्लाक में झमाझम बारिश हुवी लेकिन बारिश के साथ ही लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा जिसमे भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में आज हुवी बारिश के चलते कई स्थानों पर पत्थर गिरने की सूचना मिलती रही, जिसमे रातीघाट, छड़ा, भोर्या बैंड, जौरासी, काकड़ीघाट इत्यादि जगह पर पहाड़ी से छोटे छोटे पत्थर गिरते रहे, वही इसी बारिश के चलते नौणा सिलटोन मोटर मार्ग में भी जगह-जगह पर बड़े बड़े पत्थर गिरते रहने की सूचना मिलती रही तथा सड़कों पर जगह जगह पर पानी भराव रहा, जिससे यात्रियों को भारी परेसानी का सामना करना पड़ा, हालांकि पहाड़ी से पत्थर गिरने से किसी प्रकार की कोई घटना तथा मार्ग बन्द नही रहा, वही भारी बारिश के चलते सुबह से ही खैरना चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार, प्रयाग जोशी, राजेन्द्र सती द्वारा पूरे क्षेत्र की मॉनिटरिंग की गई, तथा लोगो को संभल कर यात्रा करने के निर्देश दिए गये।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  भवाली में तकनीकी खराबी से रेहड़ क्षेत्र में नही जल रही स्ट्रीट लाइट, दो दिन से फॉल्ट तलाशने में जुटी टीम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page