रामगढ़ में फरार चल रहे वारंटी को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

भवाली। नैनीताल पुलिस की वारंटी अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही जारी, भवाली थाने की टीम ने 01 वारंटी को गिरफ्तार किया हैं।
श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल* द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सख्त दिशा निर्देश दिये गये हैं।इसी क्रम में श्री प्रकाश चन्द्र एसपी सिटी हल्द्वानी* के निर्देशन में श्री दिलीप कुमार चौकी प्रभारी रामगढ़ द्वारा माननीय न्यायालय द्वितीय अपर सिविल जज हल्द्वानी से जारी एनबीडब्ल्यू संबंधित फौजदारी वाद संख्या 4841/22 धारा 138 एन0 आई0 एक्ट0 में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी चंदन लाल पुत्र जमन राम निवासी नथुवाखान, चौकी रामगढ़ थाना भवाली, जनपद नैनीताल, उम्र 41 वर्ष को नथुवाखान से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हनुमान अंश पार्ट-2 में दिखेगी कैंची धाम की दिव्यता,निर्माता अनुप्रिया नागर ने भवाली क्लार्क होटल में किया स्टे, की सराहना

गिरफ्तारी टीम
▪️उपनिरीक्षक दिलीप कुमार चौकी प्रभारी रामगढ़।
▪️कांस्टेबल दर्शन चौधरी।
▪️कांस्टेबल छोटे लाल।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page