महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग में 167 सुपरवाइजरों का चयन पूरा हो गया है। इसमें 150 आंगनबाड़ी वर्कर और 17 मिनी आंगनबाड़ी वर्करों का चयन हुआ है। इन सभी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीएम आवास में 22 अक्तूबर को आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।
इस संबंध में विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को बताया कि पहली बार ऑनलाइन माध्यम से सुपरवाइजर पद के लिए आवेदन लिए गए थे। इसके बाद पूरी पारदर्शिता के साथ चयन पूरा किया गया। सुपरवाइजरों के कुल 172 पद के सापेक्ष, कोर्ट के आदेश पर पांच पदों को छोड़ शेष के लिए चयन प्रक्रिया पूरी कर ली है। मंत्री ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी। बकौल रेखा, चयनित अभ्यर्थियों की वर्षों की मेहनत और समर्पण, उनकी सफलता के रूप में उनके सामने है। इन सबकी नियुक्ति के बाद विभाग के कामकाज में भी अपेक्षित तेजी आएगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

