एम्स में 200 पदों पर भर्ती जल्द करें आवेदन

ख़बर शेयर करें

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), कल्याणी (पश्चिम बंगाल) ने जूनियर रेजिडेंट (नॉन एकेडमिक) 200 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके तहत एम्स के विभिन्न विभागों में अनुबंध के आधार पर छह माह के लिए नियुक्तियां की जाएंगी। अभ्यर्थियों के चयन के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर भर लें और मांगे गए दस्तावेजों के साथ तय पते पर साक्षात्कार के लिए पहुंचें। साक्षात्कार का आयोजन 27 जून 2025 को सुबह 09:00 बजे से होगा।

यह भी पढ़ें 👉  रोडवेज कर्मचारियों को तीन दिन में मिलेगा वेतन, मानदेय में भी बढ़ोतरी

योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री हो।

●उम्मीदवार ने इंटर्नशिप अनिवार्य रूप से पूरी कर ली हो। किसी भी राज्य चिकित्सा परिषद के साथ पंजीकरण हो।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर

वेतनमान : 56,100-1,77,500 रुपये।

आयु सीमा

●अधिकतम 33 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना साक्षात्कार तिथि को आधार मानकर की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय राय ने किए कैंची धाम के दर्शन

●साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

आवेदन शुल्क : 1,000 रुपये। एससी/एसटी वर्ग, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए निशुल्क।

आधिकारिक वेबसाइट :

(https://aiimskal yani.edu.in)

साक्षात्कार स्थल

●एकेडमिक ब्लॉक -1, ग्राउंड फ्लोर, एम्स का एकेडमिक सेक्शन, कल्यानी (पश्चिम बंगाल) – 741245

Join WhatsApp Group
Ad Ad

You cannot copy content of this page