भारतीय थल सेना में ‘महिला अग्निवीरों’ के पदों पर भर्ती के लिए करे आवेदन

ख़बर शेयर करें

भारतीय थल सेना ने ‘महिला अग्निवीरों’ के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके तहत मिलिट्री पुलिस में महिला अग्निवीर (जनरल ड्यूटी) के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके लिए जोनल रिक्रूटिंग ऑफिस की ओर से भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की अविवाहित महिला उम्मीदवार 01 अप्रैल 2026 ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

महिला अग्निवीर (जनरल ड्यूटी)

योग्यता : न्यूनतम 45% अंकों के साथ 10वीं पास हो। प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक हों। हल्के वाहन चलाने का लाइसेंस होने पर वरीयता मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

वेतन : 30,000 से 40000 रुपये।

आयु सीमा

●उम्मीदवार का जन्म 01 जुलाई 2005 से पहले और 01 जुलाई 2009 के बाद नहीं हुआ हो।

चयन प्रक्रिया

●लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता/शारीरिक मानक परीक्षण, चिकित्सा परीक्षण होगा।

शारीरिक दक्षता परीक्षा

●1.6 किलोमीटर की दौड़ सात मिनट 30 सेकेंड के अंदर पूरी करने पर 60 अंक और सात मिनट 31 सेकेंड से आठ मिनट में दौड़ पूरी करने पर 48 अंक दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

●7 फीट की खाई को पार करना होगा। (क्वालिफाइंग होगी)

●जिग-जैग आकार में बने तंग रास्ते पर बिना गिरे चलना होगा। (क्वालिफाइंग होगी)

●पांच पुल अप्स पर 40 अंक, चार पुल अप्स पर 33 अंक, तीन पुल अप्स पर 27 अंक, दो पुल अप्स पर 21 अंक और एक पुल अप्स पर 16 अंक मिलेंगे।

न्यूनतम शारीरिक मापदंड

●कद : 162 सेंटीमीटर।

●वजन : कद के अनुपात में।

जरूरी सूचनाएं

●विधवा या तलाकशुदा महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं। लेकिन इनकी संतान न हो।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

आवेदन प्रक्रिया

●भारतीय सेना की वेबसाइट (joinindianarmy. nic.in) पर जाएं। ‘कैप्चा’ दर्ज कर ‘एंटर वेबसाइट’ पर क्लिक कर दें।

●होमपेज पर ‘JCO / OR / Agniveer Enrolment’ सेक्शन पर क्लिक करें। अगले पेज पर View All पर क्लिक करें।

●अगले पेज पर ZRO UP and Uttarakhand_ WMP Notification_Year 2027 विज्ञापन पर क्लिक करें। नये पेज पर विज्ञापन खुल जाएगा। इसे पढ़कर योग्यता जांच लें। अब दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page