नर्सिंग ऑफिसर के 424 पदों पर भर्ती के लिए करें आवेदन

ख़बर शेयर करें

1000 रुपये। एससी वर्ग के लिए 800 रुपये एवं दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है। भुगतान ऑनलाइन करना होगा।

चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग, चंडीगढ़ ने नर्सिंग ऑफिसर के 424 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये नियुक्तियां सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल और मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में अस्थायी तौर पर की जाएंगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 07 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से बीएससी (नर्सिंग)/ पोस्ट बेसिक बीएससी (नर्सिंग) की डिग्री हो। या

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय राय ने किए कैंची धाम के दर्शन

●विज्ञान वर्ग से 12वीं पास हो। साथ ही जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी में डिप्लोमा किया हो।

●50 बेड वाले अस्पताल में कार्य करने का न्यूनतम एक वर्ष का अनुभव हो। स्टेट नर्सिंग काउंसिल में नर्स/ नर्स एंड मिडवाइफ के तौर पर पंजीकृत हो।

वेतनमान : 44,900 से 1,42,400 रुपये।

आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष से कम हो।

आवेदन प्रक्रिया : चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग, चंडीगढ़ की वेबसाइट (https://gmch.gov.in) पर जाएं। होमपेज पर ‘वैकेंसी’ सेक्शन में क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने पर जोर

● नये पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से Online applications are invited for filling up of the following Group B …विकल्प पर क्लिक करें।

● खुलने वाले पेज पर ‘पब्लिक नोटिसेज’ के नीचे Online applications are invited for filling up of the following Group B posts of Nursing ..पर क्लिक करें।

● नये पेज पर ‘Public Appointment Notice’ पर क्लिक करें। भर्ती से संबंधित विज्ञापन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। इसे पढ़ लें और अपनी योग्यता जांच लें।

● रजिस्ट्रेशन के लिए पिछले पेज पर वापस आएं। ‘रजिस्ट्रेशन ‘ लिंक पर क्लिक करें। खुलने वाले पेज पर अपना नाम, माता-पिता का नाम, अपना पता, जन्म तिथि, आयु सहित मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी भरकर ‘नेक्स्ट’ बटन पर क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  मकान की रंजिश में भतीजे ने चाचा-चाची की लोहे की रॉड से पीटकर की हत्या

●अगले पेज पर आपके ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्जकर वेरीफाई कर लें। इस तरह आपकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

● अब ‘लॉगइन’ कर लें। नये पेज पर आवेदन पत्र खुल जाएगा। मांगी गई जानकारियां दर्ज करें। शुल्क का भुगतान कर आवेदन पत्र सब्मिट कर दें।

Join WhatsApp Group
Ad Ad

You cannot copy content of this page