लालकुआं दुग्ध संघ अध्यक्ष के मददगारों में एक और शामिल, नोटिस भेजा

ख़बर शेयर करें

दुष्कर्म व पॉक्सो में आरोपी भाजपा से निष्कासित व नैनीताल-लालकुआं दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा के मददगारों की लिस्ट लंबी होती जा रही है। सरकारी अधिकारियों से लेकर महिला राजनेता और व्यापारियों तक के नाम पहले ही सामने आ चुके हैं। अब दुग्ध संघ के कामगार राजेंद्र सिंह रैक्वाल को पुलिस ने बीएनएस के तहत नोटिस दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर अग्निशमन विभाग अलर्ट, हल्द्वानी में दो स्थानों पर मॉक ड्रिल कर परखी तैयारियां

रैक्वाल पर आरोपी को भागने, छिपने में मदद करने का आरोप है। साथ ही मुकदमे में उसका नाम भी शामिल कर दिया है। मुकेश बोरा की मदद करने वालों की सूची में रविवार को एक और नाम जुड़ गया। दुग्ध संघ के वित्त विभाग में ठेके पर काम करने वाले कामगार राजेंद्र रैक्वाल के खिलाफ पुलिस को साक्ष्य मिले हैं। पुलिस के अनुसार राजेंद्र ने मुकेश बोरा को फरार होने के दौरान मोबाइल फोन और सिमकार्ड उपलब्ध कराकर मदद की थी। फोन के माध्यम से संपर्क में भी था। पुलिस जल्द जल्द ही आरोपी का नाम मुकदमे में शामिल करेगी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page