अवैध रूप से एक और मदरसा चलता मिला मदरसे में 22 बच्चियां व दो बच्चे अंधेरे कमरे में बंद रखे गए थे।

ख़बर शेयर करें

बाहरी व्यक्तियों व मदरसों का सत्यापन कर रही पुलभट्टा पुलिस को सिरौलीकलां में अवैध रूप से एक मदरसा चलता मिला। मदरसे में 22 बच्चियां व दो बच्चे अंधेरे कमरे में बंद रखे गए थे। कांउसलिंग के दौरान बच्चों ने मदरसा संचालक पर शोषण का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें 👉  बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को कैंची धाम तक जाने की मिले अनुमति: अखिलेश सेमवाल

पुलिस ने मदरसा संचालक दंपति के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत केस दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को पुलभट्टा पुलिस बाहरी संदिग्ध व्यक्तियों व मदरसों का सत्यापन कर रही थी। चार बीघा वार्ड 18 सिरोलीकलां स्थित जामिया नगमा खातमा मदरसे में मौजूद महिला खातून बेगम पत्नी इरशाद निवासी हरेरपुर हसन थाना जहानाबाद जिला पीलीभीत मदरसे से संबंधित वैध कागजात नहीं दिखा पाई। पूछताछ में खातून बेगम ने बताया कि वह और उसका पति इरशाद पिछले तीन-चार साल से मदरसा संचालित कर रहे हैं। पुलिस ने मदरसे के अंदर 22 बच्चियों और 2 बच्चों को अंधेरे कमरे में सहमा हुआ बंद पाया। थाना पुलभट्टा एसओ कमलेश भट्ट ने बताया कि बच्चियों को मां-बाप के सुपुर्द कर दिया है। बिल्डिंग को सील कर दिया गया है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page