भवाली लोकनिर्माण विभाग खण्ड को दुर्गम घोषित करने की घोषणा

ख़बर शेयर करें
  • भवाली लोकनिर्माण विभाग खण्ड को दुर्गम घोषित करने की करी घोषणा

भवाली। नगर के श्यामखेत में नवनिर्वाचित कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। कैबिनेट कमंत्री राम सिंह कैड़ा ने संबोधित कर कहा कि भवाली श्यामखेत नीब करौरी बाबा नानतिन महाराज, गोल्ज्यू की धरती है। मंत्री ने भवाली खण्ड को दुर्गम घोषित करने की घोषणा की कहा कि जल्द जिओ जारी कर दिया जाएगा।कहा कैम्पा योजना के जरिये पानी की समस्या का समाधान किया जाएगा। भविष्य के प्लान को लेकर भी काम किया जाएगा। कहा प्राधिकरण को लेकर स्थानीय लोगो को छूट मिले इसके लिए सरकार काम कर रही है। जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा। की कुंड गाँव की रोड भारत सरकार में भेजते ही पैसा आ गया कहा टेंडर हो गया जल्द लोगो को सड़क का लाभ मिलेगा। श्यामखेत क्षेत्र में दो मंदिरों के लिए मंत्री ने एक एक लाख व पालिकाध्यक्ष पंकज आर्या ने भी एक एक लाख देने की घोषणा की। वही पर्यावरण मित्र हैड राजेश, राजा राम ने ज्ञापन सौप कहा कि वर्षो से संविदा आउटसोर्सिंग में काम कर रहे हैं।लेकिन अभी तक पक्के नही हो पाए। नगर पॉलिका कर्मियों की कमी है उन्होंने कर्मियों को नियमित किये जाने व मकानों को उनके नाम पर किये जाने की मांग की गई। भवाली भीमताल नैनीताल नगर पंचायतो के लिए जो भी प्रयास होंगे उनके लिए कार्य किये जायेंगे। वही सभी समस्याओं को निस्तारण करने की कोशिश की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन पूर्व पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने किया।
पूर्व पालिकाध्यक्ष नीमा बिष्ट ने पर्यावरण मित्रों की समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की। पूर्वं जिला मंत्री प्रकाश आर्या ने कहा कि कैबीनेट मंत्री ने हमेशा सहयोग किया है आगे भी करेंगे। लोगो ने नक्शा पास करने का अधिकार नगर पॉलिका को दिलाने की मांग की गई। वही लोगो ने सड़क रास्ते की मांग की। इस दौरान तहसीलदार अक्षय भट्ट, पालिकाध्यक्ष पंकज आर्या, पूर्व पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, पूर्व जिला मंत्री प्रकाश आर्या, अपर सहायक अभियंता कमल पाठक, राजेंद्र प्रसाद कपिल, नीमा बिष्ट, सुनील मेहता, कुंदन सिंह चिलवाल, किशन अधिकारी, संजय जोशी, तुलसी देवी, युवा मोर्चा अध्यक्ष आदित्य बोहरा, तरुण साह, जुगल मठपाल, मुकेश कुमार, ईओ सुधीर कुमार, दीवान मेहरा, पंकज अद्वेती, चेन सिंह मेहता, पवन भाकुनी, मुकेश गुरुरानी,नाजमा खान, आदि लोग रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व पर उत्तराखंड न्यायिक एवं विधिक अकादमी में हुआ पौंधा रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page