घोषणा::उत्तराखंड में कम बिजली खर्च करने पर अब कम बिल देना होगा

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में कम बिजली खर्च करने पर अब कम बिल देना होगा। अपने जन्मदिन पर सोमवार को सीएम आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने वालों को आधा बिल ही देना होगा। उच्च हिमालयी क्षेत्रों को विशेष रियायत दी गई है। इन क्षेत्रों में लोगों को 200 यूनिट तक बिल का आधा भुगतान करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, लिए पांच नमूने

सीएम आवास में आवास विभाग व पिटकुल की योजनाओं के शिलान्यास के संयुक्त कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने यह घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा, 50 प्रतिशत तक सब्सिडी का लाभ सिर्फ एक किलोवाट तक के कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने पांच नए बड़े पावर सबस्टेशन बनाने को लेकर भी ऐलान कर दिया। इनमें 220 केवी जीआईएस सब स्टेशन सेलाकुई, 132 केवी जीआईएस सब स्टेशन आराघर, 132केवी जीआईएस सब स्टेशन लोहाघाट, 132 केवी जीआईएस सब स्टेशन धौलाखेड़ा, 132 केवी जीआईएस सब स्टेशन खटीमा द्वितीय और इनसे जुड़ी बिजली लाइनों के निर्माण का भी शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में सीएम ने एडीबी प्रोजेक्ट के तहत दून में प्रमुख सड़कों की बिजली लाइनें अंडरग्राउंड करने के कार्य का शुभारंभ किया। राजधानी में बिजली लाइनों को 977 करोड़ रुपये के बजट से अंडर ग्राउंड किया जाएगा।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page