अंकित हत्याकांड और खुले राज, नौकर-नौकरानी से पूछताछ

ख़बर शेयर करें

अंकित हत्याकांड के फरार आरोपी नौकर-नौकरानी को पश्चिम बंगाल से लेकर हल्द्वानी आ गई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी दंपति ने खुलासा किया है कि वह अंकित से रंजिश रखते थे। माही ने जब अंकित को मारने का प्लान बताया तो वह दोनों आसानी से उसमें शामिल हो गए। बताया वह जिस जमीन में झोपड़ी बनाकर रहते थे, उस जमीन मालिक को भड़काकर अंकित ने खाली करा दी थी। इससे वह रंजिश रखने लगे थे।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेला ड्यूटी में आए पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप, चौकी घेरी

बुधवार को बहुद्देशीय भवन में एसएसपी पंकज भट्ट ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बीते 14 अगस्त की रात रामबाग कॉलोनी रामपुर रोड निवासी अंकित चौहान की सांप से कटवाकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड में शामिल पांच आरोपियों में तीन आरोपी माही उर्फ डॉली, दीप कांडपाल और सपेरा रमेश नाथ को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। मामले में हैदरगंज निजामदांडी पीलीभीत यूपी निवासी नौकर रामऔतार व उसकी पत्नी ऊषा फरार चल रही थी। पुलिस दोनों फरार दंपति को पश्चिम बंगाल के मालदा से गिरफ्तार कर हल्द्वानी ले आई है। यहां एसपी क्राइम यातायात डॉ. जगदीश चन्द्र, एसपी सिटी हरबंस सिंह रहे।पुलिस के अनुसार 2 वर्ष पूर्व से माही उर्फ डॉली आर्या की नौकरानी ऊषा से पहचान हुई थी। ऊषा अपने पति के साथ आदर्श नर्सरी के पास खेत में ग्राम हरिपुर शिवदत्त में झोपडी बनाकर रहती थी। माही के कहने पर वह उसके घर में झाड़ू पोछा व खाना बनाने का काम करती थी। बताया कि ऊषा और माही अक्सर साथ में शराब पार्टी करती थी। माही नौकरानी ऊषा के झोपडी में चली जाती थी, जिस बात से अंकित बहुत चिढ़ता था। करीब 7 माह पहले अंकित ने खेत के मालिक को महिला के जादू टोना करने की बात कह झोपड़ी हटवा दी थी

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page