घर से नाराज होकर दिल्ली पहुंचा 17 वर्षीय किशोर, लालकुआं पुलिस ने कुछ ही घंटों में सकुशल किया बरामद

ख़बर शेयर करें

घर से नाराज होकर दिल्ली पहुंचा 17 वर्षीय किशोर, लालकुआं पुलिस ने कुछ ही घंटों में सकुशल किया बरामद
Writing
लालकुआं। घर से नाराज होकर निकले 17 वर्षीय किशोर को लालकुआं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की सक्रियता और आधुनिक सर्विलांस तकनीकों के उपयोग से किशोर को कुछ ही घंटों में खोजकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, हल्दूचौड़ निवासी श्रीमती गीता गुणवंत ने 1 जुलाई को कोतवाली लालकुआं में तहरीर देकर बताया कि उनका 17 वर्षीय पुत्र भाष्कर गुणवंत किसी बात से नाराज होकर घर से चला गया है। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल खोजबीन शुरू की। वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक सिंह बिष्ट व टीम ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और आधुनिक सर्विलांस तकनीकों की मदद से किशोर की लोकेशन ट्रैक की।
तकनीकी जांच में पता चला कि किशोर हल्दूचौड़ से बरेली होते हुए दिल्ली पहुंच गया है। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिल्ली से उसे सकुशल बरामद कर लिया।
बरामदगी के बाद किशोर को उसकी माता के सुपुर्द कर दिया गया। बेटे को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और नैनीताल पुलिस की त्वरित एवं मानवीय कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page