भवाली में हरियाणा की हिंसा पर नाराज विश्व हिंदू परिषद ने पुतला फूंका लगाए मुर्दाबाद के नारे

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के मुख्य चौराहे में हिंदूवादी संगठन ने मेवात नूह हरियाणा में साम्प्रदायिक हिंसा अत्याचार पर धरना प्रदर्शन कर जिहादियों का पुतला दहन किया गया। जिहाद मुर्दाबाद मुर्दाबाद, वंदे मातरम वंदे मातरम, हिन्दुस्तान में रहना होगा वन्दे मातरम कहना होगा आदि नारे लगाएं।
जिला मंत्री दीपक मेहता ने कहा कि हरियाणा में धार्मिक यात्रा पर आतंकी हमला किया गया। कुछ की मौत हुई और गाड़िया जलाई गई। सनातनियो की भावना को ठेस पहुँचा है। इसका हम विरोध करते हैं। हिंदुओ की शान्ती को कमजोरी ना समझे नही तो इसके गलत परिणाम भुगतने पड़ेंगे। उपाध्यक्ष खजान भट्ट ने कहा कि हिंदुओं की आस्था पर चोट पहुँची है। पेट्रोल बम फेंककर दौड़ाया गया है। आतंकियों का पुतला दहन किया गया। कहा आगड अब भी हिन्दू एकजुट नही हुए तो हमें इसका परिणाम गलत होगा।
इस दौरान विश्व हिंदू परिषद उपाध्यक्ष खजान भट्ट, जिला सह मंत्री, विवेक वर्मा, जिला महासचिव हिन्दू युवा वाहिनी कन्नू गोस्वामी, जिला मंत्री, जिला संयोजक, लाखन सिंह, कंचन साह, राजीव साह, प्रकाश नोटियाल, नीरज जलाल, गौरव हार्पर, दीपक मेहता बजरंग दल अध्यक्ष संजय पाण्डे, पंकज अद्वेती, दिनेश चंद्र, शिकन्दर, पीयूष नेगी, मनोज कुमार, बंटी, आदि रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेला ड्यूटी में आए पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप, चौकी घेरी

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page