धान खरीद शुरू ना होने से नाराज किसान बैठे धरने पर

ख़बर शेयर करें

धान खरीद केंद्र पर तोल शुरू न किए जाने से नाराज किसानों ने खटीमा मंडी समिति गेट के आगे मार्ग में बैठकर शुरू किया धरना प्रदर्शन। मंडी समिति के रास्ते को बंद करने के लिए किसानों ने खड़े किए ट्रैक्टर ट्राली। धरने पर बैठे किसानों का कहना था कि प्रशासनिक अधिकारियों ने उनसे कहा था कि आप लोग 5 तारीख तक रुक जाएं उसके बाद 6 तारीख से खरीद शुरू कर दी जाएगी परंतु आज 6 तारीख होने के बावजूद भी धान खरीद केंद्रों पर धान की तौल शुरू नहीं की गई है। किसानों की मांग थी कि सभी कांटों पर जल्द से जल्द धान की तुलाई शुरू की जाए। साथ ही साथ उत्तर प्रदेश की तरफ से आने वाले बाहर के धान पर भी रोक लगाई जाए जिसके चलते स्थानीय किसानों को अपना धान ओने-पौने दामों पर बेचने के लिए मजबूर होना पड़ता है। पूरे घटनाक्रम पर जानकारी देते हुए किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष गुरसेवक सिंह ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों के दिए समय अनुसार आज जब किसान अपना धान लेकर मंडी समिति पहुंचे हैं तो पता चल रहा है कि अभी धान की खरीद शुरू ही नहीं की गई है। जिसके चलते आक्रोशित किसान मंडी समिति गेट पर ही धरने पर बैठ गए हैं। अगर प्रशासन समय रहते धान की तोल शुरू नहीं करवाता है तो किसान प्रशासनिक अधिकारियों के घेराव एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना करने के लिए मजबूर होंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासनिक अधिकारियों की होगी। वही किसानों के द्वारा किए जा रहे धरने के बारे में जानकारी देते हुए मंडी समिति अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत ने मीडिया को बताया कि धान खरीद को लेकर मंडी समिति के द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। परंतु एफसीआई विभाग, मिल मालिकों एवं किसानों के आपसी विवाद के चलते धान की खरीद शुरू नहीं हो पाई है। जिसकी सूचना हमने उच्च प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी है। जिनके द्वारा मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। हमें आशा है कि आज शाम तक यह विवाद समाप्त हो जाएगा और धान की खरीद शुरू हो सकेगी। तो वहीं धान खरीद के लिए जिम्मेदार एफसीआई विभाग के अधिकारी मीडिया के सामने आने से बचते नजर आए और मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेला ड्यूटी में आए पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप, चौकी घेरी

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page