भीमताल (नैनीताल): बाबा साहब पर अभद्र टिप्पणी को लेकर आक्रोश, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
*भीमताल, पिथौरागढ़ में समशेर सिंह मेहर द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के प्रति की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में भीमताल में भारी आक्रोश देखने को मिला।
आज अंबेडकर जन कल्याण समिति, भीमताल के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से माननीय राज्यपाल महोदय, उत्तराखंड को ज्ञापन प्रेषित कर अतिशीघ्र कठोर वैधानिक कार्रवाई की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया कि बाबा साहब का अपमान संपूर्ण देश और संविधान का अपमान है। ऐसे व्यक्ति पर अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत तत्काल गिरफ्तारी की जाए।
ज्ञापन प्रेषित करने वालों में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
डॉ. M.R. आर्य (अध्यक्ष), श्रीमती निर्मला आर्य (उपाध्यक्ष), श्रीमती आशा आर्य,(उपाध्यक्ष), उपाध्यक्ष श्रीमती दीपा आर्य, श्री जी.सी. चंद्रा, श्री राम टम्टा जी, श्री जी.सी. आर्य जी, श्री गोवर्धन आर्य जी, श्री नवीन चंद्र जी, श्री जीवन लाल जी, श्री देवेंद्र आर्य जी, श्री मोहन चंद्र आर्य जी, श्री मनोज आर्य जी आदि।
समिति ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेश भर में आंदोलन किया जाएगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें



