आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा उच्चीकरण, मिलेगा रोजगार

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में 5115 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों का उच्चीकरण होगा। सरकार ने इस संदर्भ में केंद्र को प्रस्ताव भेजा है। इस माह के अंत तक प्रस्ताव को मंजूरी की उम्मीद है। इससे बड़ी संख्या में महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को विधानसभा में अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में संचालित हो रहे पांच हजार से अधिक मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों का उच्चीकरण का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुसीबत में 112, खतरे में SOS, छात्राओं को पुलिस ने बताया सुरक्षा का मंत्र

उन्होंने कहा कि केंद्र से मंजूरी मिलते ही इसकी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इससे सहायिकाओं के पांच हजार से अधिक पदों पर नौकरी के लिए विज्ञप्ति प्रकाशित की जाएगी। आर्या ने कहा कि राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की रिक्तियों को भी भरने का निर्णय लिया गया है। अधिकारियों को कहा गया है कि कोई भी केंद्र खाली न रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ में बहुद्देशीय शिविर में ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी

बैठक के दौरान काबीना मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर राज्य की सभी मेधावी बालिकाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में विभाग के अधिकारियों को डेटा तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। बैठक में सचिव हरिचंद सेमवाल, अपर सचिव प्रशांत आर्य, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवी शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद समर्थकों में उत्साह,नैनीताल सीट पर बढ़ी राजनीतिक हलचल
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page