सेनिटोरियम के पास जंगल में अराजकतत्वों ने लगाई आग

ख़बर शेयर करें

भवाली। सोमवार सुबह सेनिटोरियम के पास अचानक जंगल धधनके लगा। आस पास के लोगो ने वन विभाग को आग लगने की सूचना दी। आनन फानन में वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची। जिदके बाद देर शाम तक आग पर काबू पाया गया। आग लगने से आस पास के लोग घरों की तरफ आग आने से दिन भर घरों से बाहर रहे। टीवी सेनिटोरियम में भी लोग आग लगने से परेशान रहे। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर गई। अराजकतत्वों ने आग लगाई है। कहा कि अगर कोई आग लगाते मिला तो उसके खिलाफ काईवाई की जाएगी।
इस दौरान टीम में वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी, वन दरोगा सूरज सिंह बिष्ट, वन रक्षक शांति जोशी, वन रक्षक भुवन चन्द्र आर्य आदि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page