हल्द्वानी में शनिवार देर रात गौलापार-तीनपानी फ्लाईओवर पर हुए हादसे के बाद स्काॅर्पियो के नीचे फंसी स्कूटी।
हल्द्वानी में शनिवार देर रात गौलापार-तीनपानी फ्लाईओवर पर हुए हादसे के बाद स्काॅर्पियो के नीचे फंसी स्कूटी।
हल्द्वानी, हल्द्वानी के तीनपानी-गौलापार बाईपास फ्लाईओवर पर शनिवार देर रात एक बेकाबू स्कार्पियो ने चार लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीन की अस्पताल लाते वक्त जबकि एक की आईसीयू में मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने स्कार्पियो सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस को शनिवार रात करीब दस बजे फ्लाईओवर पर हादसे की सूचना मिली। मौके पर 17 वर्षीय राहुल राजपूत पुत्र किशन पाल निवासी गोरापड़ाव हाथीखाल, 25 वर्षीय शिवम पुत्र बाबूराम गोरापड़ाव, 20 वर्षीय अंशु आर्य पुत्र पंकज आर्य निवासी बेरीपड़ाव और 18 वर्षीय आदित्य टम्टा निवासी गोरापड़ाव पड़े मिले। उनके पास ही एक स्कूटी पड़ी थी। बताया जा रहा है कि लालकुआं से आई बेकाबू स्कार्पियो कार ने चारों को कुचल दिया। पुलिस ने चारों को गंभीर हालत में डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। वहां राहुल, शिवम और अंशु को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि आदित्य को गंभीर अवस्था में आईसीयू में भर्ती कराया गया। जहां रात करीब एक बजे उसकी भी मौत हो गई। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। स्कार्पियो सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो के पहिये भी निकल गए।
एसआई के भतीजे की भी मौत: हादसे में घायल 18 साल के आदित्य टम्टा निवासी गोरापड़ाव की भी देर रात एसटीएच में इलाज की दौरान मौत हो गई। मृतक कालाढूंगी थाने में तैनात एसआई महेन्द्र प्रसाद के चचेरे भाई का बेटा है। घटना के बाद महेंद्र प्रसाद भी एसटीएच पहुंच गए। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि मामले में एनएचएआई से भी सीसीटीवी की फुटेज मांग ली है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

