अंगीठी के धुएं से चार साल की एक मासूम बच्ची की मौत

ख़बर शेयर करें

टिहरी। सीआईएसएफ कॉलोनी कोटी कॉलोनी में ठंड से बचने के लिए जलाई गई अंगीठी के धुएं से चार साल की एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। जबकि मृतका की मां को गंभीर हालत में एम्स में भर्ती कराया गया है।

मासूम की मौत पर सीआईएसएफ कर्मियों सहित आसपास के लोग सदमे में हैं। टिहरी बांध परियोजना की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ यूनिट में महाराष्ट्र के अहमदनगर निवासी गणेश पालवे कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। उनका परिवार कोटी कॉलोनी सीआईएफएस कॉलोनी में रहता है। कांस्टेबल गणेश का स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह उपचार के लिए देहरादून गए थे। ठंड से बचने के लिए 16 जनवरी शाम को उनकी पत्नी मोनिका गणेश पालवे (37) ने अंगीठी जलाई थी। उन्होंने रात को अंगीठी कमरे में रख कर मासूम के साथ सो गई।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page