भवाली में स्व सतीश लाल साह अमृत सरोवर में अमृत वाटिका लगाई

ख़बर शेयर करें

भवाली। शुक्रवार कोनगर पालिका परिषद ने भारत सरकार द्वारा देश के सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरो के सम्मान व श्रद्वांजलि देने के लिये आरम्भ किए गये “मेरी माटी मेरा देश” अभियान के अन्तर्गत वसुधा वन्दना कार्यक्रम का आयोजन किया। स्व सतीश लाल साह अमृत सरोवर में पालिका अध्यक्ष सजय वर्मा, अधिशासी अधिकारी संजय कुमार 15 वी वाहिनी एनडीआरएफ टीम कप्तान राहुल कुमार द्वारा अमृत वाटिका स्थापित की गई।
वाटिका में औषधीय फलदार व छायादार पौंधे लगाये गये। पालिका अध्यक्ष ने लोगो के साथ 3 वर्ष पूर्व लगाये गये पौंधों की गुडाई एवं सफॉई की गई। 15 वी वाहिनी एनडीआरएफ टीम कप्तान राहुल कुमार के द शपथ दिलाई गई। पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा ने लोगों को पौंधे लगाने व उनकी देख-रेख करने हेतु प्रेरित किया।
इस दौरन लिपिक पंकज जोशी, इन्द्र कपिल, गौरव सिंह नेगी, अजय आर्या, गणेश पाण्डे, रमेश भट्ट, राकेश तिवारी, रोहित कुमार, राकेश, एनडीआरएफ जवान विक्रम केसरी, बालु साह मुनी, कैलाश सिंह, यमराज सिंह आदि रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page