भवाली बाजार में कैंटर के ब्रेक फेल होने से मची अफरा तफरी

ख़बर शेयर करें

भवाली। मंगलवार दोपहर नगर की अल्मोड़ा रोड़ में कैंटर के अचानक ब्रेक फेल होने से लोगो मे अफरा तफरी मच गई। 60 से 70 लोगो ने ट्रक को जोर लगाकर रोकने की कोशिश की। लोग चलते कैंटर में दुकानों के किनारों से निकालकर पत्थर लगाते रहे। लेकिन ट्रक नही रुका। लोगो ने भवन निर्माण सामग्री से भरे ट्रक को रोकने के लिए लोग एकजुट होकर ट्रक के पीछे भागते रहे। कड़ी मशक्कत के बाद लोगो ने अपनी जान जोखिम में डालकर ट्रक रोका। चालक कृष्णा ने बताया कि वह हमेशा की तरह निर्माण सामग्री लेकर हल्द्वानी से अल्मोड़ा जा रहे थे। भवाली में कोतवाली के पास से नीचे को कैंटर के ब्रेक नही आए। कहा कि कैंटर को संभालने के साथ लोगो को आवाज लगाकर हटवाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हल्ला होते ही लोग दुकानों से बाहर निकलकर कैंटर को रोकने की जदोजहद करने लगे। सड़क में चल रहे लोग दुकानों के अंदर भागे। लोगो ने बताया कि वाहन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  मौनी बाबा आश्रम के समीप धर्मशाला निर्माण कार्य का मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page