अमीन और वरिष्ठ सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

हल्द्वाना। सतकता आधष्ठान, हल्द्वाना का ट्रप टाम न ऊधमासहनगर जिले की तहसील सितारगंज में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

सतर्कता अधिष्ठान को मिली शिकायत में आरोप लगाया गया था कि तहसील सितारगंज में तैनात संग्रह अमीन मदन लाल शर्मा और वरिष्ठ सहायक भूपेन्द्र सिंह राणा भूमि पर जारी कुर्की आदेश समाप्त कराने, जमीन को बंधनमुक्त कराने तथा शिकायतकर्ता की पत्नी के किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण पर जारी आरसी की कार्रवाई समाप्त करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायत के अनुसार संग्रह अमीन ने 10,000 रुपए और वरिष्ठ सहायक ने 6,000 रुपए की रिश्वत मांगी थी।

यह भी पढ़ें 👉  मुसीबत में 112, खतरे में SOS, छात्राओं को पुलिस ने बताया सुरक्षा का मंत्र

प्राथमिक जांच में शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी के निर्देशन में निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम ने 29 जुलाई 2026 को तहसील सितारगंज कार्यालय में छापा मारकर संग्रह अमीन मदन लाल शर्मा को शिकायतकर्ता से 8,000 रुपए तथा वरिष्ठ सहायक भूपेन्द्र सिंह राणा को 6,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हाईकोर्ट में 12 को राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से निपटेंगे लंबित मुकदमे

सतर्कता अधिष्ठान ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विवेचनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page