भवाली। सोमवार को भी भवाली भीमताल व अल्मोड़ा हाइवे में वाहनों से जाम लगता रहा। इसी बीच हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही एम्बुलेंस जाम में एक घण्टा फंसी रही। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद एम्बुलेंस के लिए रास्ता खुलवाया। नगर के रामगढ़ रोड़, घोड़ाखाल रोड़ जाम से स्थानीय व्यापारी परेशान रहे। वही नैनीबेण्ड के पास सरकारी वाहन को गलत दिशा में डालने के बाद जाम की स्थिति बनी। सुबह स्कूल जा रहे बच्चे जाम में फंसे रहे। नैनीताल भीमताल हल्द्वानी दफ्तर जा रहे लोगो को जाम से होकर गुजरना पड़ा। दोपहर बाद जाम कम होने से पुलिस व स्थानीय लोगो ने राहत की सांस ली।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

