अल्मोड़ा के युवक अधमरा किया लुटे 10 हजार मोबाइल, मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

अल्मोड़ा से बनबसा की ओर जा रहे एक युवक को चोरगलिया के जंगल में दो लोगों ने खूब पीटा। उसकी जेब में रखे दस हजार रुपये, मोबाइल फोन और दस्तावेज लूट लिए। बदमाश बैग से कपड़े भी ले गए। घायल युवकअपना उपचार कराकर वापस अल्मोड़ा चला गया। पुलिस ने घायल के भाई की तहरीर पर लूट का केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  होटल-होमस्टे का पंजीकरण अब हर पांच साल में कराना होगा रिन्यू, 31 दिसंबर तक पुराने कारोबारियों को मौका

चायखान, अल्मोड़ा निवासी अनिल शाही ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसका भाई सुरेश साही 13 मई को अल्मोड़ा से वाया हल्द्वानी होते हुए बनबसा को निकला था। सुरेश करीब 11:45 बजे हल्द्वानी बस अड्डे पर बनबसा जाने को बस का इंतजार कर रहा था। दो युवक सुरेश के पास पहुंचे और खुद को नेपाल निवासी बताया और दोनों ने साथ जाने की बात कही। दोनों बस में सुरेश का सामान से भरा बैग बस में ले गए और बनबसा को रवाना हुए। रास्ते में बस रुकवाकर सुरेश को भी उतार लिया और उससे मारपीट की। केस दर्ज कर लिया है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page