अल्मोड़ा-खैरना राष्ट्रीय राजमार्ग खुला, सुरक्षा के दृष्टिगत मार्ग को किया गया था बन्द

ख़बर शेयर करें

गरमपानी- भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग चोपड़ा के पास सुरक्षा के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशों के क्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा दोपहर में बंद किया गया था। अल्मोड़ा खैरना राष्ट्रीय राजमार्ग के लगभग 53 किलोमीटर के पास पहाड़ी से बोल्डर लटक हुआ था। यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत व किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो , इसलिए राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा दोपहर में मार्ग बंद कर लटके हुए बोल्डर को मशीन से गिराकर निस्तारित किया गया जिससे निर्बाध आवाजाही हो सके। अब मार्ग में सफल आवाजाही हो रही है। इस दौरान अंकित सुयाल, तैयब खान तथा क्वारब चौकी की टीम मौजूद रही ।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page