नैनीताल में 21 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे खुले, छुट्टी की अफवाहों पर प्रशासन ने दी चेतावनी
भवाली/नैनीताल। जनपद नैनीताल में मंगलवार, 21 जुलाई 2026 को सभी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र सामान्य रूप से संचालित होंगे। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवकाश घोषित किए जाने संबंधी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही खबरें पूरी तरह भ्रामक हैं।
प्रशासन ने बताया कि 21 जुलाई के लिए किसी भी प्रकार का अवकाश घोषित नहीं किया गया है और न ही इस संबंध में कोई आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। इसलिए सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्र भी निर्धारित समय पर खुलेंगे।
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अवकाश संबंधी किसी भी अपुष्ट संदेश या अफवाह पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें। साथ ही चेतावनी दी गई है कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से झूठी सूचना फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

