अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) 163 पदों पर भर्ती, जल्द करे आवेदन

ख़बर शेयर करें


अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), बठिंडा (पंजाब) में सीनियर रेजिडेंट के 163 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। ये नियुक्तियां एम्स के विभिन्न विभागों में अनुबंध के आधार पर एक वर्ष के लिए की जाएंगी, जिसे अधिकतम तीन वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार गूगल फॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र को रजिस्टर्ड डाक/ स्पीड पोस्ट से भी भेजना होगा। डाक से आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2026 है।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद::रामगढ़ में अनियंत्रित होकर खाई में गिरा टैंपो ट्रैवलर

इन विभागों में होगी भर्तियां : एनेस्थीसियोलॉजी, एनाटॉमी, बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी, सीएफएम आदि।

योग्यता : एमबीबीएस की डिग्री हो।

●संबंधित विशेषज्ञता में स्नातकोत्तर मेडिकल डिग्री (एमडी/ एमएस या डीएनबी) हो।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम जा रहा पर्यटक स्कूटी के साथ खाई में गिरा, हायर सेंटर रैफर

●केंद्रीय/ राज्य चिकित्सा परिषद में रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है।

वेतन: 67,700 से 2,08,700 रुपये।

आयु सीमा : अधिकतम 45 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 07 जनवरी 2025 को आधार मानकर की जाएगी।

चयन प्रक्रिया : शॉर्टलिस्टिंग, साक्षात्कार के आधार पर का चयन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम जा रहा पर्यटक स्कूटी के साथ खाई में गिरा, हायर सेंटर रैफर

आवेदन शुल्क : 2360 रुपये। एससी/ एसटी वर्ग के लिए 1180 रुपये और दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है। शुल्क का भुगतान गेटवे के माध्यम से ऑनलाइन होगा।

वेबसाइट iimsbathinda.edu.in

यहां भेजें आवेदन : रिक्रूटमेंट सेल, एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, एम्स,

मंडी डबवाली रोड, बठिंडा (पंजाब)-151001

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page