अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली ने 446 पदों पर बंपर भर्ती,जल्द आवेदन करें

ख़बर शेयर करें

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली ने 446 पदों पर बंपर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये नियुक्तियां देशभर के एम्स एवं अन्य केंद्रीय सरकारी संस्थानों/ निकायों में डाइटिशियन, असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, जूनियर इंजीनियर, इलेक्ट्रिशियन आदि पदों पर की जाएंगी। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 02 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता: पदानुसार मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वां, 12वीं, आईटीआई

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित बचपन अभियान के तहत बच्चों को पॉक्सो एक्ट की जानकारी दी

बीई/ बीटेक एवं स्नातक की डिग्री हो।

●संबंधित क्षेत्र में दो से पांच वर्ष का कार्यानुभव हो।

वेतनमान (उक्त सभी पज) : 18,000 से 92,300 रुपये।

आयु सीमा

● पदानुसार अधिकतम 25 वर्ष, 27 वर्ष, 30 वर्ष, 35 वर्ष, 40, 45 वर्ष हो। आयु सीमा की गणना 02 दिसंबर 2025 को आधार मानकर की जाएगी।

●अधिकतम आयु सीमा में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष और दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली पालिका में मंगलवार को बैठेंगे पूर्ति निरीक्षक, राशन कार्ड धारकों को मिलेगी राहत

चयन प्रक्रिया

●कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी), साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया

● अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.aiimsexams.ac.in/) पर लॉगइन करें। होमपेज पर ‘Recruitment’ विकल्प पर क्लिक कर दें।

● खुलने वाले पेज पर Common Recruitment Examination विकल्प पर क्लिक करें।

● नये पेज पर भर्ती से संबंधित तीन नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से सबसे ऊपर Common Recruitment Examination – 4 (CRE-4) के आगे व्यू डिटेल्स पर क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  धारी। धारी ब्लॉक के ग्राम सभा अघरिया में विधायक व केबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के आगमन पर पुरे गांव में खुशी की लहर हैँ गांव वाले सब लोग अपनी समस्याओं से विधायक केबिनेट मंत्री को अवगत कराएंगे लोगो को भरोसा भी हैँ कि उनकी समस्याओं का समाधान होगा। इस दौरान ग्राम सभा अघरिया में सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। और लोगो कि समस्याओं का समाधान मौके पर किया जाएगा। प्रधान रेखा आर्या व उप प्रधान पंकज कुमार व क्षेत्र पंचायत सदस्य रेखा आर्या सामाजिक कार्यकर्ता पंकज कुमार सत्यदेव, विनोद कुमार राजकुमार ने सभी क्षेत्र वासियो से अनुरोध किया हैँ कि समय पर पहुँचे कर अपनी समस्या बताये। विधायक केबिनेट मंत्री गुरुवार को 12 बजे अघरिया में जन्मदिन सभा को सम्बोधित करेंगे.

● अगले पेज पर एडवर्टाइजमेंट विकल्प पर क्लिक करें। नये पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ डानलोड हो जाएगी। अब इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांचकर लें।

●आवेदन करने के लिए पिछले पेज पर वापस आएं और आगे की प्रक्रिया पूरी कर लें।

Join WhatsApp Group
Ad

You cannot copy content of this page