– विधानसभा सत्र पर यशपाल आर्य ने उठाए सवाल
– गैरसैंण के भराड़ीसैंण में उत्तराखंड विधानसभा सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद सियासत तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने विधानसभा सत्र की अवधि और सदन में जनहित के मुद्दों पर चर्चा नहीं होने को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पांच साल के कार्यकाल में विधानसभा की कार्यवाही पर्याप्त समय तक नहीं चली और विपक्ष को प्रदेश के ज्वलंत मुद्दे उठाने का पर्याप्त अवसर नहीं मिला। यशपाल आर्य ने भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, महिला अपराध और सरकार से जुड़े गंभीर आरोपों पर भी जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने जनता के सवालों पर चर्चा करने के बजाय अनुपूरक बजट पारित कराने पर ध्यान दिया।नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि सरकार की मंशा विधानसभा सत्र को पर्याप्त समय तक संचालित करने की नहीं रही है। उनके मुताबिक, विपक्ष प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा करना चाहता था, लेकिन सत्र की अवधि सीमित रहने के कारण इन मुद्दों को सदन में विस्तार से नहीं उठाया जा सका। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने जनता के सवालों का जवाब देने के बजाय आनन-फानन में अनुपूरक बजट पारित कराकर सत्र स्थगित कर दिया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें



