सभी ग्राम पंचायतों बहुद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जायेगा

ख़बर शेयर करें

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि जनपद की समस्त न्याय पंचायत/ग्राम पंचायत/ग्राम में समस्त विभागों द्वारा दिनांक 21 जुलाई से 23 सितम्बर तक रोस्टर अनुसार बहुद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को कैंची धाम तक जाने की मिले अनुमति: अखिलेश सेमवाल

डॉ. तिवारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि बहुउद्देशीय शिविर में समस्त विभागों के खण्ड/न्याय पंचायत स्तर के अधिकारी/कार्मिक विभागीय योजनाओं की सम्पूर्ण जानकारी, योजनाओं के स्वीकृत पत्र/अन्य सामग्री का वितरण आदि तथा प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा प्रत्येक न्याय पंचायत के शिविरों में जनपद स्तर से नामति नोडल अधिकारी स्वंय उपस्थित रहेगें।

जिला सूचना अधिकारी नैनीताल 05946-220184

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page